फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग से इलाके में मची सनसनी

Wed, 22 Jul 2020 02:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • रुपयों के लेनदेन को लेकर की गई फायरिंग से फैली दहशत
  • पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया मुकदमा दर्ज
  • दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस के सामने मारपीट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर कस्बा में मंगलवार रात्रि नामजदों द्वारा एक युवक के घर के बाहर मारपीट कर जमकर फायरिंग की गई। आधा दर्जन से अधिक हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना में पीड़ित द्वारा पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः सभी दोषियों को आजीवन कारावास, 35 साल बाद मिला इंसाफ
विज्ञापन


बेवर के इटावा रोड निवासी देवेश कुमार पुत्र महेश चंद्र दुबे ने बताया कि कस्बा निवासी मुन्नू पुत्र हिदायत अली उनके घर के बाहर आया और गाली गलौज करने लगा। 
विज्ञापन

जब इसका विरोध किया तो उसने फोन कर अपने साथियों फैजी व उवैस पुत्रगण कफील, जुनैद उर्फ बाबर पुत्र महमूद, भाई हैदर पुत्र हिदायत निवासीगण कस्बा बेवर को बुला लिया। इन लोगों ने देवेश के ऊपर फायर कर दिए जिसमें वह बाल बाल बच गया। गोलियों की आवाजों से कस्बे में दहशत फैल गई।

सडकों पर घूम रहे लोग घरों में छिप गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार रात में ही पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। घटना में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। 

दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है, जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जसवीर सिंह सिरोही इंस्पेक्टर थाना बेवर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें