मथुरा की जिला जेल में मंगलवार की सुबह खूनी संघर्ष हो गया। एक बंदी ने दूसरे बंदी की गर्दन और सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसने बचाने आए अन्य कैदी और बंदियों पर भी चाकू चलाया।
वारदात से जेल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरा बंदी जेल अस्पताल में भर्ती है। वहीं जेल प्रशासन की माने तो वारदात को अंजाम देने वाला बंदी मानसिक रूप से बीमार है।
जिला कारागार की रसोई में इस समय 15 बंदियों की ड्यूटी चल रही है। मंगलवार सुबह हत्या के मामले में जेल में बंद अशोक उर्फ बाबू निवासी कराहरी, जुझार छत्तरपुर मध्य प्रदेश भी रसाई में काम कर रहा था।