फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह टहलने निकले पूर्व नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने गोली मारी

Tue, 23 Oct 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
हमले में घायल पूर्व नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह टहलने के बाद घर लौटते समय पूर्व नायब तहसीलदार को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। अधिकारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।  
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में पूर्व नायब तहसीलदार केएल वर्मा का निवास है। वर्तमान में वो एनएचएआई अलीगढ़ खंड में बतौर कंसलटेंट तैनात हैं। सुबह करीब 5:30 बजे वो पत्नी शांति देवी के साथ रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। 

लौटते समय उन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। जब तक अधिकारी और उनकी पत्नी कुछ समझ पाते बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद अधिकारी गिर गए। एक गोली बाह में और सीने में छर्रे लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने शोर शराबा किया तो लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर मुख्य बाजार की ओर भाग गए। जानकारी मिलने के बाद पुत्र शीलेंद्र ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश में बेवर मार्ग पर तलाश की, लेकिन हमलावर पकड़ में नहीं आ सके। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें