आगरा-जयपुर हाईवे पर पुलिस की मौजूदगी में झगड़ते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-जयपुर हाईवे पर बुधवार सुबह पथराव और लाठी डंडे चलने से खलबली मच गई। मामला एक समुदाय के दो पक्षों के आमने सामने आने का था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पक्ष की ओर से तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
बताया गया है कि कस्बा मिढाकुर में विगत मंगलवार को मीट की दुकान पर आए एक ग्राहक से कहासुनी हुई थी। ये दुकान अकीलो पुत्र सलीम की है। यहां दो भाई बैठते हैं। शानू पुत्र बुंदू से यहां किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद चौकी मिढ़ाकुर में राजीनामा हुआ था।
आरोप है कि बुधवार को अकीलो की दुकान के सामने शानू का भाई निकल रहा था तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी लंडे और ईंट पत्थर चलने लगे जिससे वहां भगदड़ मच गई।