फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर-प्याज की चटनी खाने के बाद बच्ची की मौत, परिवार के तीन लोगों की हालत गंभीर

Wed, 03 Jul 2019 10:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ग्राम नगला ककरारा में सोमवार रात्रि प्याज और टमाटर की चटनी खाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की हालत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें  आगरा रेफर कर दिया गया। एसएन हास्पिटल में इलाज के दौरान आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई।

ग्राम नगला ककरारा में सोमवार रात्रि किरोरीलाल के घर में खाने में प्याज टमाटर की चटनी भी बनाई गई। किरोरीलाल के साथ पुत्र चंदन, पुत्रवधू राजकुमारी, उनके तीन बच्चे सुमित (12) और वीकेश (10), नाव्या (8) और मां भगवान देवी सभी लोग खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि में करीब एक बजे सभी सदस्यों को पेटदर्द और दस्त होने लगे। सुबह होने तक इन लोगों की हालत और बिगड़ गई। इस पर गांववालों ने एंबुलेंस बुलाई। 

सभी पांचों सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंदन, नाव्या, सुमित और भगवान देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आठ वर्षीय बालिका नाव्या की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें