फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज के बाद अलीगंज में बवाल: मस्जिद से निकलते ही दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले; दो सगे भाई घायल

Thu, 26 Feb 2026 08:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मोहल्ला काजी में नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडे चले और पथराव का भी आरोप है। इस घटना में दो सगे भाई घायल हुए हैं।
विज्ञापन
नमाज के बाद अलीगंज में बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज कस्बा में मोहल्ला काजी में मस्जिद से नमाज के बाद निकले एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। घायलों ने पथराव किए जाने का भी आरोप लगाया है। घटना में दो सगे भाइयों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नमाज के बाद मस्जिद परिसर के अंदर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाहर निकलते ही मारपीट में बदल गई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

घायल हसीन उर्फ राहुल ने बताया कि बच्चों का विवाद था। लोग नमाज के बाद जब बाहर निकले तो उन लोगों ने घेर लिया। उनके हाथ में लाठी-डंडे और तमंचा था। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को  कोतवाली लाया गया, जहां से उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें