फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर में लगेगा फ्लोराइड रिमूवल प्लांट

विज्ञापन
10एमएनपी-17-कीरतपुर में बनी पानी की टंकी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड क्षेत्र के गांव कीरतपुर के लोगों को फ्लोराइड की अधिकता वाला पानी नहीं पीना पड़ेगा। अब पंचायत निधि से पेयजल परियोजना शुरू करने के साथ ही फ्लोराइड रिमूवल यूनिट भी लगाई जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

करहल रोड पर बसे गांव कीरतपुर की आबादी करीब दो हजार है। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए 21 हैंडपंप और पानी की टंकी भी बनी हुई है। जल निगम ने टंकी के पानी की जांच कराई गई तो नमूना फेल हो गया। इसके बाद गांव के सभी हैंडपंपों से भी पानी के नमूने लेकर उनकी जांच की गई। 21 हैंडपंप की जांच में 19 का पानी फेल हो गया। सभी में फ्लोराइड की मात्रा दो मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक मिली। ऐसे में जल निगम ने पंचायत राज विभाग को पत्र भेजकर पानी का प्रयोग रोकने के लिए कहा था। नवंबर में इस पूरी प्रक्रिया को किया गया था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब पंचायत राज विभाग ने ग्राम निधि से बंद पड़ी पानी की टंकी शुरू कराने के साथ ही फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की स्थापना के लिए प्रधान और सचिव को पत्र भेजा है। उन्हें जल निगम से समन्वय स्थापित कर ये कार्य कराना होगा, जिससे गांव के लोगों को शुद्ध पानी की आपूर्ति हो सके।
85 लाख है फ्लोराइड रिमूवल यूनिट की कीमत
जल निगम के अधिशासी अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया कि फ्लोराइड रिमूवल यूनिट की स्थापना के लिए करीब 85 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। जब पंचायत अगर ये फंड दिलाएगी तो इसकी स्थापना के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम ने कीरतपुर के पानी को दूषित बताया था। इसके लिए प्रधान और सचिव को जल निगम से समन्वय का टंकी की आपूर्ति शुरू कराने और फ्लोराइड रिमूवल यूनिट लगाने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें