टूंडला के गांव ठार गंगाराम में मुक्त में मिलने वाले चने न मिलने पर हंगामा करते राशनकार्ड धारक
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी के गांव में राशन डीलर ने चने का वितरण ही नहीं किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर चने बंटवाए।
ग्राम पंचायत एलई के मजरा ठार गंगाराम पर ग्रामीण जब राशन लेने गए तो राशन डीलर शंभूदयाल द्वारा उपभोक्ताओं को चने नहीं बांटे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम से शिकायत कर दी। शिकायत मिनने पर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने खुद चने बंटवाए। ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर द्वारा प्रत्येक माह ऐसा ही करता है। कुछ लोगों को राशन बांट दिया जाता है और कुछ को भगा दिया जाता है। ठार बंजारा, ठार छिद्दा, ठार मनसुुख, गढ़ी थानी, ठार गंगाराम, ठार खूबी समेत अन्य गांव के ग्रामीण राशन के लिए परेशान होते हैं। शिकायत करने पर डीलर द्वारा अभद्रता की जाती है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों को जो भी शिकायत है लिखित में करें। कार्रवाई की जाएगी।