फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से अनुपस्थित 11 चालक परिचालकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज के चार चालक और सात परिचालक चार माह से अनुपस्थित चल रहे है। अनुपस्थित चालक और परिचालकों को एआरएम ने तीन बार नोटिस भेज ड्यूटी पर आने की चेतावनी दी। इसके बाद भी उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। इस पर शनिवार को एआएम ने 11 चालक परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज के पास अस्सी फीसदी कर्मचारी संविदा पर है। ऐसे में संविदा कर्मचारी मनमानी करते हैं। इसके चलते 50 बसें वर्कशॅाप में खड़ी रहती है। वहीं चालक परिचालकों को ड्यूटी पर आने के लिए नोटिस तक भेजे गए। इसके बावजूद भी वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। ऐसे में शनिवार को एआरएम मदनलाल ने चार संविदा चालक और सात परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी है। उन्होंने बताया कर्मचारी चार माह से अनुपस्थित हैं। इन्हें तीन बार नोटिस दिया गया, लेकिन एक नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर न आने वाले और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े
स्थाई परिचालक : 65
स्थाई चालक : 82
संविदा पर परिचालक- 292
संविदा पर चालक- 200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें