फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में न जाने पर दो सफाई कर्मियों को आरोप पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। साफ-सफाई के कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने आरोप पत्र जारी किया है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनकी सेवाएं समाप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

गांव-गांव जहां सफाई के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई है तो वहीं रोस्टर के अनुसार भी सफाई कराई जा रही है। इसकी मॉनीटरिंग पंचायत राज विभाग द्वारा की जा रही है। मॉनीटरिंग के दौरान विकास खंड किशनी के गांव भदेही में तैनात सफाईकर्मी अन्नू और भोगांव के नगला जात में तैनात सफाईकर्मी गुड़िया अनुपस्थित मिलीं। मामले में डीपीआरओ ने दोनों सफाईकर्मियों को आरोप पत्र जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। साथ ही जांच के लिए एडीओ पंचायत को आदेशित किया है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों सफाई कर्मियों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। पूर्व में भी दस सफाई कर्मियों को आरोप पत्र जारी किया जा चुका है, जिनका अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

लगातार सफाई कर्मियों को नियमित कार्य करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर लापरवाही की जाती है तो कार्रवाई से बच नहीं सकेंगे।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें