फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने अभियान चलाकर सब्जी मंडी से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। पालिका प्रशासन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध रविवार को अभियान चलाता दिखाई दिया। सब्जी मंडी पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के लिए सुबह ही पालिका की टीम पहुंच गई। सड़क को घेरकर खड़े ठेल वालों व अन्य अतिक्रमणकारियों को हटवाया।
विज्ञापन

पालिका ईओ मुकेश कुमार के निर्देशन में रविवार को एक बार पुन: पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी। सब्जी मंडी पर पहुंची टीम ने मुख्य वीआईपी मार्ग घेरकर खड़े ठेल वालों को हटवाते हुए चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके सामान को जब्त कर जुुर्माना भी लगाया जाएगा। अतिक्रमण के हटते ही मार्ग काफी चौड़ा दिखने लगा। लोगों ने कहा कि पालिका प्रशासन को दीपा चौराहे से भी अतिक्रमण हटवाना चाहिए।
- अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर जारी रहेगा। सोमवार को भी सब्जी मंडी से आगे अभियान चलाया जाएगा। अब अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। - मुकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें