फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारऊ पहुंचना है तो गंदे पानी से होकर गुजरना होगा

विज्ञापन
26एमएनपी-07-शहर के वार्ड धारऊ को जाने वाले मुख्य मार्ग पर भरा पानी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी लोगों को भारी पड़ रही है। जलभराव की समस्या वार्ड-8 धारऊ के वाशिंदों के लिए नासूर बन गई है। विकास कार्य न होने से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। यहां हालात यह हैं कि मोहल्ले में नाली निर्माण न होने के कारण संपर्क मार्ग पर ही बिन बरसात जलभराव रहता है। बरसात में हालात और भी गंभीर हो जाएंगे।
विज्ञापन

देवी वाईपास रोड से धारऊ के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग नालियों का निर्माण न होने के कारण खरंजे के ऊपर से ही 12 महीने गंधा पानी गुजरता है। जिससे खरंजा पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है। पैदल यहां से कोई भी नहीं निकल सकता है। दुपहिया वाहन आए दिन यहां जलभराव में दुर्घटना ग्रस्त होते हैं। वार्ड में 25 गलियां कच्ची हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों में आक्रोश है।
मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर ही घुटनों तक पानी रहता है। जिससे बिना बरसात के भी यहां से लोगों को निकलना मुश्किल है। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार
मोहल्ले की ऐसी एक भी गली नहीं है जहां के लोग सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच सकें। नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इस समस्या पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
गिरंद सिंह
मोहल्ले की गलियों में जब बिना बरसात के ही पानी भरा रहता है तो बरसात में स्थिति और कष्ट दायक हो जाती है। ऐसे में नगर पालिका को नाली और सड़क की व्यवस्था करनी चाहिए।
गुड्डी देवी
नगर पालिका ने वार्ड में कोई काम नहीं कराया है। कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित में भी शिकायत की गई। यहां सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। इस ओर नगर पालिका ध्यान दे।
विज्ञापन

पप्पू सिंह
धारऊ वार्ड में कुछ स्थानों पर काम कराया गया है। कुछ कार्य प्रस्तावित भी हैं। नगर पालिका का प्रयास है कि शीघ्र लोगों को समस्याओं से निजात दिलाई जाए।
लालचंद भारती, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें