फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 22 हजार परिवारों को मिला निशुल्क चावल

विज्ञापन
15एमएनपी-13-शहर में राशन की दुकान से राशन लेते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के आदेश पर जिले में बुधवार से नि:शुल्क चावल का वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन जिले के 22 हजार परिवारों को राशन का वितरण किया गया है। इस दौरान कई जगह सामाजिक दूरी का उल्लंघन मिला तो कई जगह नियमानुसार राशन का वितरण होता रहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शासन ने पहले भी अप्रैल का राशन वितरण कराया है। इसके अब फिर जिले के 2.90 लाख राशन कार्ड धारकों को निशुल्क पांच किलो प्रति यूनिट चावल दिया जा रहा है। बुधवार को वितरण के पहले दिन जिले के 22 हजार परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। शहर के आगरा रोड स्थित राशन की दुकान पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राशन का वितरण कराया गया। वहीं कई जगह ग्रामीण अंचल में नियमों की अनदेखी भी कई गई।
जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने बताया कि सभी राशन डीलरों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, अगर कहीं गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें