फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य न कराने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

विज्ञापन
किशनी के फरेंजी के नगला अजीजपुर में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। ग्राम पंचायत फरैंजी के गांव अजीजपुर में विकास कार्य न कराने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव अजीजपुर की बदहाली से हर कोई वाकिफ है। यहां चलने को न तो पक्की गलियां हैं और न ही जलनिकासी के लिए नालियां। इतना ही नहीं गांव में न तो लोगों को शौचालय मिले हैं और न ही प्रधानमंत्री योजना का लाभ। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से विकास कार्य कराए जाने की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें केवल मायूसी ही हाथ लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव केवल यादव बाहुल्य गांवों में ही काम कराते हैं।
अजीजपुर में यादव नहीं है, इसलिए उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बारिश के दौरान गलियों में कीचड़ हो जाता है, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने गांव को दूसरी ग्राम पंचायत में जोडने की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विकास कार्य कराने के साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में लालीदेवी, पूनम कुमारी, ममता देवी, द्रोपदी देवी, बिटोला देवी, रघुराज सिंह, अवनीश, लकी, पिंकू सिकरवार, रतिन कुमार, पदमा देवी, रामराज सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें