फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर दिव्यांग महिला की मौत

विज्ञापन
मृतक कमला देवी का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। नगला देवगंज में सोमवार को ट्रक बैक करते समय एक मूक बधिर महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला देवगंज निवासी कमला देवी राजपूत(60) मूक-बधिर थीं। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए खेत की ओर जा रही थीं। रास्ते में गांव निवासी सर्वेश अपने ट्रक को पीछे कर रहा था। महिला ट्रक की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनकर चालक ने ट्रक रोक लिया, लेकिन तब तक पहिए की चपेट में आकर कमला देवी की मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय वर्मा सिंह चंदेल ने चालक को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक सहारा वो भी छिना
ट्रक की चपेट में आकर जान गंवाने वाली कमला देवी के पति भी सुन और बोल नहीं पाते हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मानें तो दंपती आपस में इशारे में ही बातें किया करते थे। दोनों एक दूसरे का दुख-दर्द, खुशी सब इशारों में बांट लिया करते थे। कमला देवी नि:संतान थीं। उनकी मौत के बाद अब पति का आखिरी सहारा भी छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें