फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Results 2018: 10वीं में कशिश, 12वीं में रितिक बने जिला टॉपर

Mon, 14 May 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
खुशी का इजहार करते हुए स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में आईसीएसई (10वीं) में सेक्रेड हार्ट सीनियर सैकेंड्री स्कूल की छात्रा कशिश चौधरी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में टॉप किया है। आईएससी (12वीं) में ग्रेस कॉन्वेंट सीनियर सैकेंड्री स्कूल के रितिक पिपलानी 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे हैं।
विज्ञापन


काउंसिल फार दि इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को दोपहर तीन बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। हालांकि नतीजों को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में उत्सुकता थी। 

अभिभावक बार-बार स्कूल शिक्षकों को फोन करके इसकी जानकारी भी ले रहे थे। जैसे ही नतीजे घोषित हुए छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। वहीं, अंक तालिका में उम्मीद से ज्यादा और कम अंक देख कर छात्र-छात्राओं के चेहरे के भाव बदलते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे आए नतीजों के बाद विद्यालय प्रबंधन भी आकलन करने में जुट गए। स्कूलों की ओर से उपलब्ध कराए गए परीक्षा परिणाम के मुताबिक जनपद में सेक्रेड हार्ट सीनियर सैकेंड्री स्कूल की कशिश चौधरी ने 10वीं 97 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया है। 

इसी स्कूल के अनिकेत अग्रवाल 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान और आयुषी 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उधर, 12वीं में ग्रेस कॉन्वेंट सैकेंड्री स्कूल के रितिक पिपलानी ने 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें