फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द ही सीसीटीवी कैमरों की जद में होगा वृंदावन का परिक्रमा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। धार्मिक नगरी वृंदावन के परिक्रमा मार्ग सहित प्रमुख हिस्से को सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखने की योजना अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। इसकी शुरुआत पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग से हो रही है, जहां कैमरों को लगाने के साथ उन्हें कोतवाली में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

वृंदावन के परिक्रमा मार्ग के एक बड़े हिस्से को नगर निगम ने हेरिटेज सिटी योजना के तहत सीसीटीवी कैमरायुक्त किया था, लेकिन यह कार्य व्यवस्थित न होने के कारण वर्तमान में उपयोगी साबित नहीं हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए परिक्रमा मार्ग के बाकी हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ उनकी निगरानी पुलिस के स्तर से कराने की योजना पर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य किया जा रहा हैै।
इस प्रक्रिया में 138 कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें 18 ऐसे स्थानों पर हैं जो एक साथ कई दिशाओं में देख सकेंगे। इनकी मॉनीटरिंग के लिए कोतवाली वृंदावन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसे अब परिक्रमा मार्ग में सीसीटीवी कैमरों के लिए बिछाई गई लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। संभावना है अगले माह यह सिस्टम काम करना भी शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें