फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बार एसोसिएशन चुनाव में सुशील शर्मा बने अध्यक्ष, पढिये पूरे पदाधिकारियों की सूची

Sat, 01 Aug 2020 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बार के चुनाव में विजयी अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा सचिव सुनील चतुर्वेदी अन्य पदाधिकारी व अपने समर? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुशील शर्मा ने 17 वोट तथा सचिव पद पर सुनील चतुर्वेदी ने 420 मतों से जीत दर्ज कराई। उपाध्यक्ष पद पर 243 वोटों से श्याम सुंदर जादौन, संयुक्त सचिव पद पर 379 मतों से कृष्ण कुमार यादव, ऑडिटर पद पर 462 वोटों से शैलेष कुमार दुबे और कोषाध्यक्ष पद पर 101 मतों से प्रवीन कुमार शर्मा ने जीत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद शाम छह बजे से लेकर शुक्रवार सुबह पांच बजे तक गिनती होती रही।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार शर्मा और विजयपाल तोमर में आगे-पीछे का खेल चलता रहा, लेकिन अंतिम राउंड में आखिर में सुशील कुमार शर्मा ने 925 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज कराई।

जबकि विजयपाल तोमर को 908 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर जादौन 714 तथा प्रतिद्वंद्वी द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी को 438 वोट मिले। सचिव पद पर सुनील चतुर्वेदी को 1252 तथा सतेंद्र परिहार को 832 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर कृष्ण कुमार यादव 846, जबकि देवेंद्र अग्रवाल को 467 वोट मिले और कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीन कुमार शर्मा को 1043 तथा प्रतिद्वंद्वी बबीता सिंह को 942 वोट मिले। अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें