कासगंज में क्रिसमस पर्व पर चर्च में प्रार्थना करते लोग
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जनपद में क्रिसमस पर्व शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया गया। मसीही समाज के लोगों ने बस्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया। चर्च एवं घरों में क्रिसमस ट्री व झांकियां आदि सजाई गई। सदर चर्च में क्रिसमस सर्विस का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी।
सदर चर्च के पादरी रेव्हरन अनिल प्रकाश ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म एक गौशाला में हुआ था। उन्होंने हमेशा लोगों को शांति, भाईचारा, प्रेम के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश को हम सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए जो भी गरीब और जरूरतमंद हैं उनकी सेवा करें। आपस में मिलजुल कर रहें। सभी जीवों से प्रेम करें। उन्होंने क्रिसमस की प्रार्थना संपन्न कराई। चर्च और घरों में क्रिसमस ट्री सजाए गए। भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्यार और भाईचारे का संदेश देते हुए लोग एक दूसरे के घर गए और क्रिसमस की बधाईयां दी। उपहारों के आदान प्रदान किया गया। सेंटा क्लॉज के रूप में सजे पात्रों ने बच्चों को उपहार बांटे। बस्ती में गुब्बारे, गुल्ले व अन्य खेल खिलौने बेचने वाले दुकानदारों ने पहुंचकर बच्चों की खुशियों को दूना कर दिया। बच्चों ने इनसे सामान की खरीदारी की।