फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्रिश्चियन हॉस्पिटल बना कोरोना हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज नहीं हो रहा था। अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले के क्रिश्चियन अस्पताल को कोरोना अस्पताल बनाया है। जहां कोरोना संक्रमितों का इलाज हो सकेगा। कोरोना संक्रमितों के लिए 18 आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है वहीं 50 बेड सामान्य रहेंगे।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश कुमार ने क्रिश्चियन अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। उन्होंने क्रिश्चियन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तायल से व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक चर्चा की और शासकीय गाइडलाइन के बारे में बताया। पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था चिकित्सालय में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हूए क्रिश्चियन हॉस्पिटल को कोरोना अस्पताल बनाया गया है।
वर्जन-
- क्रिश्चियन हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। 18 आईसीयू बेड और 50 सामान्य बेड की उपलब्धता है। इससे कोरोना संक्रमितों को राहत मिलेगी। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें