फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाऊमीन विक्रेता का शव पेड पर फंदे से लटका मिला

Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। राधा नगर के पास एक पेड पर चाऊमीन विक्रेता का शव पेड़ पर लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक राधा नगर का रहने वाला था। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

किर्रा जाने वाले मार्ग पर राधा नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने एक युवक का शव नीम के पेड पर लटका देखने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल देवी रोड बाईपास स्थित घटनास्थल पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाने के बाद पहचान के प्रयास शुरू किए गए। जानकारी मिली कि मृतक का नाम जितेंद्र जाटव (22) है, वह राधा नगर में हेयर कटिंग और चाऊमीन की दुकान की दुकान चलाता था।
जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि मौत की वजह क्या रही। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें