मथुरा में बदमाशों ने सरेशाम बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोवर्धन थाना क्षेत्र के माधुरीकुंड फार्म हाउस पर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की धारदार हथियार गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम अज्ञात बदमाशों दिया। बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सननसी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया गया हे कि मंगलवार शाम चार बजे चौकीदार भीकू बघेल (58) माधुरी कुंड फार्म हाउस पर ड्यूटी करने गया था। चार बजे से रात 12 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी दूसरे चौकीदार गुलाब सिंह निवासी सोंसा की 12 से सुबह 8 बजे तक थी।
फार्म हाउस पर भीकू बघेल की ड्यूटी चल रही थी। वह चारपाई पर लेटा था कि अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
दूसरे चौकीदार गुलाब सिंह अपनी ड्यूटी के लिए फार्म हाउस पहुंचा तो भीकू के सिर और गले से निकलते खून को देख घबरा गया। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।