फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाल में गृहस्वामी की हत्या की वारदात के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस की टीमें जिले के बाहर भी दबिश दे रही हैं। एसपी ने बताया कि जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाल निवासी 45 वर्षीय रामनरेश बृहस्पतिवार रात घर में सो रहे थे। करीब 12:50 बजे घर में चोर घुस आए। आहट होने पर रामनरेश व उनके भाई मुन्ना लाल ने विरोध करते हुए एक चोर को पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने के लिए साथियों ने पथराव और फायरिंग की थी। गोली लगने से रामनरेश की मौत हो गई थी।
पुलिस इस वारदात में पशु चोरों के शामिल होने की बात कह रही है। स्वाट टीम, सर्विलांस के अलावा थाना पुलिस की टीमें आसपास के जनपदों में भी दबिश दे रहीं हैं। एसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें