फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार, 96 हजार रुपये बरामद

Sat, 26 Dec 2020 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात मोहल्ला नगला बेर के एक घर में छापा मारकर तीन जुआरी पकड़ लिए। इनके पास से 96 हजार रुपये बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि पुलिस को नगला बेर निवासी सुनील के घर में जुआ खिलाने की सूचना मिली थी। इस पर छापा मारा गया। मौके से सुनील, प्रकाश और पप्पन को गिरफ्तार कर लिया। इनसे 96 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 


बता दें कि एसएसपी बबलू कुमार ने अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रखा है। इसी के तहत पुलिस टीम ने सूचना पर जुए के अड्डे पर छापेमारी की। बताया जाता है कि इस इलाके में कई दिनों से जुआ खेला जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें