बेवर। चोरों ने सोमवार रात दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। मंगलवार की सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की।
सोमवार रात चोरों ने मोहल्ला गांधी नगर टीचर्स कालोनी निवासी मुन्नालाल के घर के ताले तोड़ दिए। मुन्ना लाल 14 सितंबर की सुबह घर में ताला डाल कर परिवार के साथ गांव दुर्जनपुर गए थे। मंगलवार की सुबह जब उन्हें चोरी की जानकारी मिली तो वह घर लौटे। जांच करने पहुंची पुलिस को बताया कि चोर अलमारी में रखीं छह सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, पायल और 55 हजार रुपये चुरा लिए।
इसके अलावा चोरों ने नवीगंज निवासी मंजू देवी के घर में भी वारदात को अंजाम दीया। यहां मकान का ताला तोड़ने के बाद कमरों में रखे बक्सों आदि में रखे लाखों कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद मंजू ने पुलिस को दी। जांच करने आई पुलिस को बताया कि ननद उर्मिला देवी के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होने अपना जेवर सोने की दो अंगूठी, चेन, करधनी, सोने की हाय, पायल, खड़ुआ आदि जेवर उनके पास रख दिए थे। चोर जेवर व कुछ नकदी चोरी कर ले गए।
सपा कार्यालय से साइकिल चोरी
शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय को भी चोरों ने निशाना बनाया। कार्यालय में बने बेसमेंट के शटर का ताला तोड़ने के बाद चोर उसमें खड़ी एक साइकिल चोरी कर ले गया। मंगलवार की सुबह ताला टूटा देख कर मामले की जानकारी हुई। कार्यालय पर तैनात एक कर्मी ने बताया कि सीसीटीवी में एक किशोर बेसमेंट में जाता नजर आ रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस जल्द से जल्द खुलासे के साथ ही चोरों को गिरफ्तार करेगी। जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक