फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेहतर कॅरिअर के लिए अपनी रुचि के अनुसार करें विषय का चयन

Sat, 09 Nov 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर कॅरिअर के लिए अपनी रुचि के अनुसार करें विषय का चयन
विज्ञापन

- राजकीय हाईस्कूल नाकऊ में करियर मेले का हुआ आयोजन
मैनपुरी। राजकीय हाई स्कूल नाकऊ करहल में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस के अंतर्गत कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि कक्षा 12 के बाद कॅरिअर के रूप में अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन करें। मेले में आये भारतीय स्टेट बैंक करहल के प्रबंधक नवीन कुमार भारती ने बैकिंग क्षेत्र में करियर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा वाणिज्य क्षेत्र की शिक्षा हासिल कर बैंक में नौकरी पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत सिंह ने कृषि क्षेत्र में रोजगार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा का ज्ञान पाकर छात्र-छात्राएं रोजगार स्थापित कर सकते हैं। धीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जिस क्षेत्र में भी जाएं उस क्षेत्र में मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि सरकारी नौकरी न मिलने पर संबंधित कॅरिअर के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षा के बारे में ज्योति वर्मा और श्रुति कुशवाहा ने जानकारी दी। विस्तार से समझाया कार्यक्रम का संचालन सिनधुजा श्रीवास्तव ने किया। मेले में गांव नाकऊ के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें