आगरा। फतेहाबाद रोड के शंकर ग्रीन कॉलोनी के पास चित्रांश परिवार ने शनिवार को क्रिकेट मैत्री मैच आयोजित किया। मुकाबले में चित्रांश इलेवन येलो टीम ने आसानी से जीत दर्ज कर ली।
शुभारंभ विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चित्रांश इलेवन येलो टीम ने 20 ओवर में 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी चित्रांश इलेवन व्हाइट टीम के खिलाड़ी 182 रन ही बना सके। विजेता का खिताब चित्रांश इलेवन येलो टीम के खिलाड़ियों के नाम रहा।
मैन ऑफ द मैच अंकुर श्रीवास्तव रहे। विजेता टीम को हिंदू वाहिनी प्रदेश मंत्री पीयूष शरण, हिमांशु श्रीवास्तव, एसपी सिंह बघेल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान अंबुज सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, नितेश सक्सेना, अनुराग श्रीवास्तव, अखिलेश सक्सेना, अजय, मंजू सक्सेना, रजत अस्थाना गौरीश, सौरभ आदि मौजूद रहे।