फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में चिराग और कार्तिक ने जीते कांस्य पदक

Sun, 18 Jan 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें आगरा के खिलाड़ी चिराग और कार्तिक ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि 39वीं सब जूनियर क्योरुगी व 14वीं सब जूनियर पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। चिराग वर्मा ने 25 से 27 किलो भार वर्ग में और कार्तिक भदौरिया ने 32 से 35 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी खंदारी के ऑल सेंट्स स्कूल में शिक्षा प्राप्त करते हैं।

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल, त्रिलोक सिंह राना, प्रतिमा राना, युवराज सिंह राना, धीरेंद्र प्रताप सिंह, कोच मनोज सिंह ने दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें