फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार दिनों तक करनी होगी बच्चों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुपोषण को खत्म करने के लिए एक हजार दिन तक बच्चों की निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को विकास भवन मेंप्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने सीडीपीओ और सुपरवाइजर्स को जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में सीडीपीओ और सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें लखनऊ से आए प्रशिक्षक पवन उपाध्याय और इशरत अहमद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए एकहजार दिन तक उनकी निगरानी करनी होगी। ये निगरानी गर्भावस्था से ही शुरू होगी। गर्भ के नौ माह मां की देखभाल, टीकाकरण और आहार की निगरानी करनी होगी। इसके बाद छह माह तक बच्चे के स्तनपान और टीकाकरण के लिए भी जागरूक करना होगा। सातवें माह से बच्चे को ऊ परी आहार भी दिया जाएगा। दो साल की उम्र पूर्ण होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के माध्यम से ये निगरानी की जाएगी। इसके लिए पोषणयुक्त आहार आदि की भी प्रशिक्षण में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, सीडीपीओ अरविंद कुमार, डिवीजनल रिसोर्स पर्सन यूनीसेफ ममता पाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें