फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामबाग फ्लाईओवर के नीचे बने क्रिएटिव क्लासरूम में बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बाल दिवस को नगर निगम के अधिकारियों ने नए अंदाज में मनाया। शहर के व्यस्त रामबाग फ्लाईओवर के नीचे स्थित खाली स्थान को क्रिएटिव जोन में बदलकर वहां बच्चों के लिए पोस्टर, पेंटिंग व खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विभिन्न स्कूलों के 150 से अधिक विद्यार्थियों एवं बस्तियों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


क्रिएटिव क्लासरूम में बच्चों ने फ्लोर पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, बास्केटबॉल मैच समेत कई गतिविधियों में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों को फिल्म दिखाई गई। बच्चों के चेहरे पर दिखी मुस्कान और उनकी ऊर्जा ने कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया। निगम अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, कला प्रेम और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देते हैं।
साथ ही शहर के आम नागरिकों के लिए भी यह एक प्रेरक संदेश है कि शहरी स्थानों का उपयोग कितने सकारात्मक और रचनात्मक तरीकों से किया जा सकता है। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अलावा नगर निगम के सभी एसएफआई एवं कई पार्षद भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें