फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रन फॉर यूनिटी में दौड़े बच्चे

Sun, 09 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 37 रन फॉर यूनिटी में भाग लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
किशनी। ग्राम पंचायत सींगपुर में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन प्रधान मुन्नी देवी, पंचायत सचिव अरविंद कुमार की देखरेख में हुआ। शांतनु ने प्रथम, पीयूष ने द्वितीय, जॉनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने सम्मानित किया। अमित गुप्ता, अवधेश कुमार, महेंद्र सिंह, सचिन प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, विजयपाल, श्यामू गुप्ता, रवि भदौरिया, रतिराम कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन







सार्वजनिक बोली से दी जाए उगाही

भोगांव। सर्वोदय जूनियर हाई स्कूल रुहेला के नाम कृषि भूमि को सार्वजनिक बोली लगवाकर उगाही पर दिए जाने की मांग की गई है। संजीव कुमार के साथ आए ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि सर्वोदय जूनियर हाई स्कूल के नाम काफी कृषि भूमि भू-अभिलेखों में दर्ज है। आरोप लगाया कि इस कृषि भूमि को मनमाने तरीके से उगाही पर दिया जाता है। सार्वजनिक रूप से बोली लगवाकर जमीन को उगाही पर दिया जाए। एसडीएम संध्या शर्मा ने नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव सहित लेखपाल कानूनगो को जांच करके कार्रवाई करने को कहा है। दिलीप सिंह, सत्यराम, इमाम सिंह, श्रीकृष्ण, उदयराम, राजीव, विपनेश, रघुराज, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें