फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात पड़ोसी युवक के लगातार परेशान करने से तंग आकर एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार रात उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह उसकी बहन कमरे में उसे उठाने गई तो शव फंदे पर लटकता मिला। शव देखकर बहन की चीख निकल गई। परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से नीचे उतारा। अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन समेत अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद किशोरी के पिता ने बताया कि वह दिल्ली में बेलदारी का काम करता है। पत्नी और बेटी गांव में रहते थे। उनका आरोप है कि पड़ोसी सुभाष बेटी को 2-3 महीने से परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर उसने जान दे दी। किशोरी की बहन ने आरोप लगाया कि छात्रा पढ़ने में बहुत होशियार थी। सुभाष (32) ने उसे बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी दो बच्चों का पिता है लेकिन उसकी बहन को फोन करके आए दिन तरह-तरह के दबाव डालता था। बहन को रास्ते में छेड़ता था। आरोप है कि शनिवार को भी आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद रात में फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी के डर की वजह से मां ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें