फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों को न्यूरो व पेट की समस्या हो तो ओपीडी में दिखाएं, शुरू हुई सुविधा

Tue, 20 Dec 2022 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर दयाल व डॉ. नीरज यादव ने बताया कि पीडियाट्रिक सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (नवजात, शिशुओं, बच्चों में न्यूरो संबंधी समस्या) ओपीडी की सुविधा प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों को न्यूरो व पेट संबंधी रोग हो तो इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं। अब आप उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज के पुराने स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में लाकर दिखा सकते हैं। सोमवार से पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी व गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी की ओपीडी यहां शुरू कर दी गई। उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की मीडिया समन्वयक डॉ. प्रीति भारद्वाज ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला ऐसा राजकीय मेडिकल कॉलेज है, जिसके बाल रोग विभाग में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी व गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी की सुविधा दी जा रही है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर दयाल व डॉ. नीरज यादव ने बताया कि पीडियाट्रिक सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (नवजात, शिशुओं, बच्चों में न्यूरो संबंधी समस्या) ओपीडी की सुविधा प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रहेगी। 

पीडियाट्रिक गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी (नवजात, शिशुओं व बच्चों में पेट संबंधी रोग) ओपीडी की सुविधा प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 से एक बजे तक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में संचालित होगी। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के शुरू होने से बच्चों के इलाज में सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें