फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए! पुलिस ने बच्चों से नष्ट करवाई शराब

Wed, 03 May 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला राया (मथुरा)
विज्ञापन
शराब को फेंकते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राया पुलिस ने मंगलवार को थाने में लाखों रूपये की शराब को नष्ट कराई। यह शराब पुलिस और आबकारी विभाग ने विभिन्न कार्रवाई के दौरान पकड़ी थी। इस न्यायालय के आदेश के बाद कराया गया। इधर, शराब नष्ट कराने के इस काम में पुलिस ने आठ से 10 साल के बच्चों को लगा दिया। हालांकि आबकारी निरीक्षक ने बच्चों से काम कराने की बात से इनकार किया है लेकिन कैमरे में यह पूरी घटना कैद है। कैमरे के सामने बच्चे ने 300 रुपये मिलने की बात कबूल की है।
विज्ञापन


सीओ महावन सुरेंद्र यादव ने बताया कि थाना राया के माल गोदाम में काफी दिन से शराब रखी हुई थी। हाल ही में न्यायालय ने यह आदेश दिया कि थानों में जो शराब काफी लंबे समय से रखी है और खराब हो रही है उसे नष्ट कराया जाए। इस पुलिस ने मंगलवार को थाना राया परिसर में ही गड्ढा खोदवाकर शराब को उसमें दफन कराने का काम शुरू करा दिया। इसमें हजारों पेटी देशी और अंग्रेजी शराब की थी। 

अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस के साथ शराब नष्ट करने के काम में आठ से 10 साल के करीब नौ बच्चे लगे हुए थे। पुलिसकर्मी बच्चों के हाथ से पेटी लेकर उन्हें गड्ढे में फेंक रहे थे। इस पर जब अमर उजाला ने आबकारी निरीक्षक अनंत कुमार मिश्रा से पूछा तो उन्होंने कहा कि बच्चे शराब नहीं फेंक रहे थे। वहां पर पड़े हुए गत्ते बीन रहे थे। वहां पहुंचकर तत्काल उनको हटाया गया। मामले में जब और पड़ताल की गई तो शराब नष्ट करने के काम में लगे बच्चे ने कैमरे के सामने शराब नष्ट कराने के एवज में 300 रुपये मिलने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें