फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऐसे अस्पातल...जहां बेचे जाते हैं चोरी के बच्चे, पुलिस जांच में जुटी; लाइसेंस का होगा सत्यापन

Fri, 12 Sep 2025 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बच्चा चोरी रैकेट के तार आगरा के एक अस्पताल से जुड़े होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अब ऐसे अस्पतालों की जांच की जाएगी, जो बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
कमलेश और उसका अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने आगरा के बच्चा चोर गिरोह की धरपकड़ की। फतेहाबाद में केके हास्पिटल का संचालक कमलेश पकड़ा गया। वह बिना मानक पूरे किए हाॅस्पिटल चला रहा था। पहले भी झोलाछाप अस्पताल संचालित करते पकड़े गए हैं। नया मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। तय हुआ है कि सत्यापन में बिना लाइसेंस अस्पताल मिले तो एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


 

दिल्ली से अपहरण कर एक बच्चे को पिनाहट का रहने वाला हलवाई वीरभान लेकर आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर कई लोगों को पकड़ा गया। इसमें अस्पताल संचालक कमलेश भी शामिल था। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि जोन में कई बड़े अस्पताल और क्लीनिक हैं। कई बार मरीजों की शिकायत मिल रही हैं कि इलाज में लापरवाही की गई।

 

इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। इनके सत्यापन के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मिलकर कार्रवाई करेगी। झोलाछाप अगर अस्पताल चलाते हुए मिलते हैं तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 
विज्ञापन

गिरोह को तलाश रही पुलिस
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि गिरोह की धरपकड़ के संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से कोई समन्वय नहीं किया गया है। फिर भी पुलिस अपनी ओर से जानकारी जुटा रही है। कमला नगर, शाहदरा, फतेहाबाद और बाह से आरोपी पकड़े गए थे। इन सबकी जानकारी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें