फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पार करते समय बैलगाड़ी पलटने से गंगा मे बहे मासूम का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बरौना में शुक्रवार को गंगा पार करते समय गंगा में बैलगाड़ी पलट गई। इससे एक मासूम सहित पांच लोग बह गए। चार लोगों को बचा लिया गया। जबकि एक मासूम को नहीं बचाया जा सका। शनिवार को उसका शव नरदौली के निकट गंगा से बरामद हो गया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार आंशू (01) पुत्र शिवदत्त निवासी ग्राम बरौना हुआ। ग्राम बरौना के किसान गंगा पार खेती करती हैं। उन्हें नाव या बैल बुग्गी से गंगा पार कर खेतों में आना जाना होता है। देर शाम गांव निवासी किसान शिवदत्त व उसकी पत्नी तरावती, उसका एक वर्षीय पुत्र अंशु, गांव के रामसिंह एवं कुसमादेवी बैलगाड़ी से खेतों पर काम कर वापस आ रहे थे। उनकी बैलगाड़ी जैसे ही गहरे पानी में पहुंचे तो बैलों के पैर पानी में फंस गए हैं और बैलगाड़ी पलट गई। आस-पास लोग उनकी आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर शिवदत्त, तारावती, रामवीर व कुसमदेवी को गंगा से बाहर निकाला लिया। मासूम अंशु पानी में बह गया। उसकी गोताखोरों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा सका। शनिवार को उसका शव ग्राम नरदोली के निकट गंगा में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चार का मुआवजा दिया जाए परिजनों
तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि घटना में दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। इसके अंतर्गत चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दैवीय आपदा के अंतर्गत परिजनों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें