कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव सकरा में सोमवार की सर्द रात कोई महिला एक आठ माह की बच्ची को गोदाम के बाहर छोड़कर चली गई। आसपास के लोगों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को बाल कल्याण समिति ने बच्ची को पिता के सुपुर्द कर दिया।
गांव सकरा में सोमवार की रात एक महिला आठ माह की बच्ची को छोड़कर चली गई थी। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को चौकी ले गए थे। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके परिजनों की तलाश शुरू की। वहीं बाल कल्याण समिति को बच्ची के मिलने के बारे में सूचना दी। कुछ देर बाद समिति के पदाधिकारी वहां पहुंचे और बच्ची को लेकर चले शहर स्थित कार्यालय आ गए। बुधवार को बच्ची के पिता सुनील चौहान निवासी सकरा ने बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचकर बताया कि बच्ची उनकी है। पत्नी झगड़ा करने के बाद बच्ची को छोड़कर मायके चली गई है। सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो वायरल होने के बाद उन्हें जानकारी हुई।