फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा चौकी के समीप नील गाय से एक बाइक सवार टकराया गया। इससे उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत का शिकार जितेंद्र (25) पुत्र कमल सिंह निवासी बादामपुर हुआ। वह बाइक से अथैया से अपने गांव सोमवार को वापस आ रहा था। जब वह मोहनपुरा भट्टा के निकट पहुंचा तभी अचानक नील गाय का झुंड सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

उसकी बाइक से एक नीलगाय टकरा गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के पिता कमल सिंह ने बताया कि जितेंद्र की एक ढाई वर्षीय पुत्री वंदना है, वहीं उसका 10 माह का मासूम बेटा दौलतराम हैं। उसकी मौत से दोनों ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें