फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे के ढेर में तेज धमाका, नौ साल का बच्चा घायल, घटनास्थल पर मिले तीन देसी बम

Tue, 07 Jan 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में मलबे के ढेर में पड़ा देसी बम फटने से नौ साल का बालक घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने घायल बालक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर सीओ सदर विकास जायसवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। घटनास्थल से तीन देसी बम भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


गांव कुआंखेड़ा में पंचायत घर है। इसमें पिछले कुछ दिन से निर्माण कार्य चल रहा है। पंचायत घर के बाहर निर्माण कार्य का मलबा पड़ा हुआ है। सोमवार दोपहर को गांव के ही तीन बालक मलबे के ढेर के पास खेल रहे थे। 

इनमें नौ साल का प्रिंस पुत्र रवि भी था। मलबे में खेलते समय अचानक धमाका हुआ। इससे प्रिंस का हाथ झुलस गया। आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। लोग बाहर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

घायल प्रिंस को फतेहाबाद रोड स्थित शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर सीओ सदर विकास जायसवाल और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार पहुंच गए। 

पुलिस ने मौके पर जांच की। घटनास्थल पर तीन देसी बम और पड़े मिले। सीओ सदर ने बताया कि देसी बम अचानक धमाके के साथ फट गया था। घायल बालक से बात की जाएगी। देसी बम कहां से आए? यह पता किया जा रहा है।

शादी समारोह में हुई थी आतिशबाजी

गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि पंचायत घर में पिछले दिनों एक शादी हुई थी। शादी के दौरान आतिशबाजी भी की गई थी। इससे आशंका है कि शादी के दौरान कुछ देसी बम पड़े रह गए होंगे। बालक ने उन्हें उठाने का प्रयास किया होगा। इससे ही वो फट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें