फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से एक बालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महावर में शनिवार को दोपहर के समय एक मकान का जर्जर छज्जा भर-भराकर गिर गया। बीते दिनों हुई बारिश के कारण छज्जा कमजोर हो गया था। छज्जे के मलबे में दो बालक व एक युवती दब गए। इसमें एक बालक की मौत हो गई। दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुआ। गांव निवासी अशोक कुमार के मकान का छज्जा अचानक गिर पड़ा। जिस समय छज्जा गिरा, उसके नीचे अशोक का पुत्र पुष्पेंद्र (6), अजय (8) एवं बहन नेमवती (28) मौजूद थी। बच्चे खेल रहे थे और युवती बैठी हुई थी। छज्जा गिरते ही मलबे के नीचे बालक और युवती दब गए। चीख पुकार मचने पर परिजन व आसपास के ग्रामीणों एकत्र हुए और मलबा हटाकर दोनों बच्चों और युवती को बाहर निकाला। तब तक बालक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजन घायल बालक अजय और नेमवती को इलाज के लिए कासगंज ले गए। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुष्पेंद्र की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस व नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें