फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डेढ़ माह के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप टीकाकरण के कारण गई जान

Sun, 02 Dec 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के मरहरा में एक डेढ़ माह के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारवालों ने बच्चे की मौत के लिए टीकाकरण को वजह बताया है। बच्चे को शनिवार को एक साथ तीन टीके लगाए गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एटा के मरहरा के रहने वाले भूपेन्द्र पुत्र संजय कुमार के डेढ़ माह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि इसके लिए उन्होंने टीकाकरण को वजह बताया है। ज्ञात हो कि बच्चे को शनिवार को एक साथ तीन टीके लगाए गए थे जिसके बाद रात से उसकी तबीयत खराब होने लगी और रविवार सुबह बच्चे की मौत हो गई।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने टीके लगने से बच्चे की मौत होने से इनकार किया है। सीएमओ ने कहा कि जांच के बाद मौत के कारण का पता लगेगा। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


परिवारवालों ने कहा कि बच्चा खसरे से पीड़ित था और बीमारी में टीके नहीं लगाए जाते हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि छह माह से छोटे बच्चे को खसरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें