फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तमाशाबीन बने थे लोग, झगड़े में बालक हुआ बेहोश... सिपाही गोद में लेकर पहुंचा अस्पताल

Thu, 01 Feb 2024 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अंत्याक्षरी खेल के दौरान दो बच्चों में विवाद हुआ। किशोरी ने 12 वर्षीय बालक को इस कदर पीटा कि वो बेहोश हो गया। भीड़ तमाशबीन बनी थी। सूचना पर पहुंचा सिपाही बच्चे को गोद में उठाकर अस्पताल ले गया।

 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में अंत्याक्षरी खेल रहे बच्चों में गाना गाने के बारे में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक 15 वर्षीय किशोरी ने 12 वर्षीय बालक को पीटकर बेहोश कर दिया। भीड़ तमाशबीन बनी थी। सूचना पर पहुंचा सिपाही बच्चे को गोद में उठाकर अस्पताल ले गया।
विज्ञापन


विद्या नगर जगदंबा रोड निवासी सलीम शाह हलवाई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बुधवार को वह काम पर गए थे। घर पर 12 वर्षीय बेटा अमन अपनी दादी के साथ रहता है। दिन में घर के बाहर पड़ोस के बच्चे अंत्याक्षरी खेल रहे थे। गाना गाने में विवाद हो गया। एक किशोरी ने अमन को लात-घूंसों से इतना पीटा कि अमन बेहोश हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची, तब उनका बेटा अस्पताल पहुंच सका।

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
वीडियो वायरल होने के बाद ट्रांस यमुना थाने के सिपाही अखंड प्रताप सिंह और सोनू मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्चा बेहोशी की हालत में चारपाई पर लेटा है। अखंड प्रताप ने अमन को गोद में उठाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उसे होश आ गया। ठीक से बोल नहीं पाने की वजह से उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें