जन अधिकार पार्टी की रथ यात्रा गुरुवार सुबह मैनपुरी पहुंची। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह ने कहा प्रदेश में 45 सीटों पर पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के लिए जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह चुनावी रथ पर सवार होकर मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं भी कीं। रथ पर सवार बाबू सिंह ने समर्थकों को जगाने की कोशिश की। उनका कहना है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले इन्हें याद नहीं आती थी। अब ये हम लोगों को कमजोर करने के लिए यहीं मैनपुरी के अगल बगल के जिलों में हमारे ही समाज से प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। बसपा भी अवसरवादी है, हमें किसी की बातों में नहीं आना है।