फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्य सचिव ने परखीं डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तैयारियां, शेष भूमि एक माह में अधिग्रहित करने के निर्देश

Wed, 12 Mar 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों को परखने के लिए मुख्य सचिव यहां पहुंचे। उन्होंने  शेष भूमि एक माह में अधिग्रहित करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को लखनऊ- एक्सप्रेस वे के पास बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तैयारियों का निरीक्षण किया। यहां रक्षा क्षेत्र में कंपनियां निवेश करेंगी। 112 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। एक माह में शेष भूमि अधिग्रहित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सदर तहसील के गांव बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रस्तावित है। जहां भारत हैवी इलेक्टि्कल लिमिटेड (बीएचईएल) 400 करोड़ रुपये से रडार बनाने की फैक्टरी लगाएगा। पिछले दिनों बीएचईएल अधिकारियों को डिफेंस कॉरिडोर में 60 हेक्टेयर भूमि पसंद आई है। इसके अलावा अन्य रक्षा उपकरण बनाने वाली फैक्टरियों को डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए आकर्षित करने में सरकार जुटी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आगरा आए। 

ये भी पढ़ें -  UP: कर्ज में डूबे जूता व्यापारी ने दी जान, अब वायरल हो रहा सुसाइड नोट; लिखा कुछ ऐसा...कर्जदारों के उड़े होश
विज्ञापन



लखनऊ-एक्सप्रेस वे स्थित नदोता पुलिया होकर बिझामई पहुंचे। वहां कॉरिडोर की भूमि के अधिग्रहण के संबंध में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से स्थिति पूछी। डीएम ने उन्हें बताया कि सिर्फ आठ हेक्टेयर को छोड़ बाकी पूरी भूमि किसानों की सहमति से खरीद ली गई है। सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने शेष भूमि को जल्द अधिग्रहित करने के निर्देश डीएम को दिए। इस दौरान मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया। बुधवार को मुख्य सचिव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें -   Taj Mahal: ताज की सुरक्षा में फिर सेंध, अब सिगरेट का धुआं उड़ा; इन सवालों के CISF पर नहीं जवाब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें