फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोठी मीना बाजार में बनेगा शिवाजी स्मारक, कैबिनेट में लगी मुहर; सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Wed, 12 Mar 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कोठी मीना बाजार में शिवाजी स्मारक के लिए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। सीएम योगी ने इस मामले में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  कोठी मीना बाजार आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यवाही तेज करने के आदेश दिए हैं। 10 मार्च को कैबिनेट की बैठक में उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लंबे समय से स्मारक बनवाने की मांग कर रहे हैं। उनके अनुरोध पर ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।
विज्ञापन


शिवाजी महाराज के जन्म दिवस पर आगरा किले में शिवाजी महाराज के नाटक के मंचन के अवसर पर देवेंद्र फडणवीस को आगरा आमंत्रित किया गया था। तब उपाध्याय ने उनको बताया था कि आगरा पर किए गए शोध से यह स्पष्ट हो गया है कि शिवाजी को औरंगजेब ने जयपुर रियासत के तत्कालीन राजा जयसिंह के पुत्र राम सिंह की कोठी में नजरबंद किया गया था, जो आजकल मीना बाजार की कोठी के नाम से जानी जाती है।

इसी के चलते मीना बाजार की कोठी को अधिग्रहीत कर वहां पर शिवाजी महाराज की स्मृति में भव्य स्मारक बनाने की योजना है। अब महाराष्ट्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें