मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक मैनपुरी पहुंचे। जहां योगी ने जनता से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्धियों को गिनाया।
सीएम ने ग्राम चौपाल में बिजली कनेक्शन, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास मिलने के बारे में सीधे वहां मौजूद जनता से सवाल पूछा। एक-एक करके सभी ने अपनी बात रख्ाी।
इस दौरान कई लोगों ने कहा कि उन्हें इसका लाभ मिल गया है तो कई ने कहा कि उन्हें नहीं मिला है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर सभी को इन योजनाओं का लाभ दिया जाए।