मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को माल रोड स्थित तारघर मैदान में प्रबुद्धजनों से संवाद और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। इसको देखते हुए माल रोड पर फूल सैय्यद और क्लब चौराहे से वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यातायात पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है। वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला जाएगा। एसपी यातायात अरुण चंद ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात परिवर्तन लागू रहेगा।
- अशफाक उल्ला खां तिराहे से जीपीओ चौराहे और बालूगंज पेट्रोल पंप तिराहे से तारघर की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- सेंट जॉर्जेस स्कूल चौराहे से पंचवटी चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- नूरानी मस्जिद तिराहे से करियप्पा चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे।
- बालूगंज चौकी से सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहे से एसएसपी आवास रोड की ओर वाहनों नहीं जाएंगे।
- सौदागर लाइन से जीपीओ की ओर वाहन नहीं जाएंगे। नंद सिनेमा चौराहे से तारघर चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कंपनी गार्डन चौराहा से कमिश्नर आवास चौराहे, पंचवटी चौराहा, करियप्पा चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कार्यक्रम के समय क्लब चौराहे से फूल सैय्यद चौराहा, माल रोड की ओर जाने वाले वाहन एमजी रोड, सदर रोड और अन्य मार्ग से निकाले जाएंगे।
- कार्यक्रम के दौरान फूल सैय्यद चौराहा से क्लब चौराहा की तरफ वाहन पुरानी मंडी से आगरा किला, यमुना किनारा मार्ग और अन्य मार्ग से जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें - Agra: महिला मरीज को अकेले देखता था डेंटिस्ट पति, इसलिए पत्नी ने छोड़ा साथ, अब इस शर्त पर हुआ समझौता
यहां होगी पार्किंग
- तारघर चौराहा के पास खाली मैदान में वीआईपी वाहनों की पार्किंग होंगी।
- ग्वालियर मार्ग, खेरिया मोड़, एमजी रोड से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को आगरा क्लब एवं सामने की पार्किंग में खड़ा कराएंगे।
- ग्वालियर मार्ग, खेरिया मोड़, एमजी मार्ग की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को जीपीओ चौराहा से सदर रोड स्थित आनंद भवन में पार्क में खड़ा कराएंगे।
- फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड से आने वाले वाहन स्प्रिंगडल मॉर्डन पब्लिक स्कूल मैदान, बीडी जैन गर्ल्स कालेज मैदान और फूल सैय्यद चौराहा के पास खाली मैदान में खड़े होंगे।
- कार्यक्रम में लगे समस्त अधिकारी व कर्मचारी के वाहनों एवं समस्त सरकारी वाहनों को आशा स्कूल की पार्किंग में लगवाया जाएगा।