'कटेंगे तो बटेंगे' पर यूपी में पोस्टर वार शुरू हो चुका है। आगरा में ऐसे पोस्टर लगाए गए, तो रात में असमाजिक तत्वों ने इन्हें फाड़ दिया। इस मामले में पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजगंज स्थित बसई मंडी के पास मंगलवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में लगे होर्डिंग्स को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। असामाजिक तत्वों की इस करतूत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन
शहर में मंगलवार को जयपुर हाउस के रामसिया ने संगठन के सहयोग से कई स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे। बुधवार को असामाजिक तत्वों ने ताजगंज में लगे बंटेंगे तो काटेंगे नारे के होर्डिंग को फाड़ दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित भाजपा नेताओं ने ताजगंज थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जांच में सामने आयाहै कि एक व्यक्ति कार से आया था उसी पर पोस्ट फाड़ने का आरोप लगाया गया है। कार के नंबर से पहचान की जा रही है। कार सैया इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की बताई गई है। पुलिस टीम को भेजा गया है।