फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आज, पर्यटन मंत्री होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शनिवार को शहर के नुमाइश पंडाल में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह प्रतिभाग कर नव दंपती को आशीर्वाद देंगे। समारोह में दो सौ जोड़ों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन के लिए दिनभर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में इस बार चार विकास खंड और चार नगर पंचायतों से आवेदन करने वाले जोड़ों का विवाह एक साथ कराया जाएगा। इसमें विकास खंड मैनपुरी, जागीर, कुरावली और सुल्तानगंज के अलावा नगर पंचायत मैनपुरी, कुरावली, ज्योंती खुडिय़ा और भोगांव शामिल हैं। इन क्षेत्रों के दो सौ जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को आयोजित होने वाली समारोह में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी प्रतिभाग करेंगे। वे नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा करेंगे। आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग और विकास विभाग दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।
इसके अलावा 19 जून को बेवर और 20 जून को घिरोर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। बेवर के जीएसम गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में विकास खंड बेवर और किशनी के साथ ही नगर पंचायत बेवर, किशनी और कुसमरा के आवेदक प्रतिभाग करेंगे। वहीं 20 जून को घिरोर मंडी में आयोजित होने वाले समारोह में विकास खंड घिरोर, करहल और बरनाहल के साथ ही नगर पंचायत घिरोर, करहल और बरनाहल के आवेदक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

तीन दिन अलग-अलग स्थलों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

- डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें