फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 1903 जोड़ों की शादी का लक्ष्य, मिला 4.85 करोड़ का बजट

Tue, 02 Jul 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 4.85 करोड़ का बजट मिला है। इस बार 1903 जोड़ों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वर्ष 2024-25 के लिए जिले को 1903 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 4.85 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने विवाह में सहयोग स्वरूप जोड़ों को प्रदान करने वाली सामग्री की अनुश्रवण समिति की बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में 100-100 जोड़ों के विवाह होंगे। नगर निकायों में 10-10 और नगर निगम क्षेत्र में 273 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य है।

विवाह के लिए 429 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। प्रति युगल 51 हजार रुपये सरकार खर्च करेगी, जिसमें 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जाएंगे। 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान दिया जाएगा, 6000 रुपये समारोह पर खर्च होंगे। जिस परिवार की वार्षिक आय सीमा 2 लाख रुपये और कन्या की आयु 18 व वर की आयु 21 वर्ष है, वह सामूहिक विवाह योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें